धार्मिक

विशेष फूलों से सजेगा बाबा का दरबार, खाटू श्याम की भजन संध्या बुधवार को

सिलवानी । श्री श्याम भक्त मण्डल की ओर से बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में जागरण महोत्सव होगा। इसके लिए बाबा का दरबार विदिशा से आए कलाकारों के द्वारा विशेष रूप से सजाया जायेगा। श्याम बाबा मंदिरनुमा दरबार में विराजेंगे। मंदिर को मोरपंख के साथ ही विशेष फूलों से सजाया जायेगा। कीर्तन बुधवार की शाम सात बजे से शुरू होगे। आयोजक श्री श्याम मित्र मंडली प्रदीप साहू, हरीश साहू ने बताया कि कीर्तन विशाल शर्मा (विदिशा) सोमू विश्वकर्मा, बबीता (विदिशा) के द्वारा श्यााम बाबा के भजन में श्याम भक्ति रस बरसाएंगे। वही बाबा का श्रृंगार विशेष फूलों के द्वारा बाबा का दरबार लगाया जायगा । साहू ने बताया बाबा का दरबार मंदिर की थीम पर बनाया जायेगा जिसमें चारों ओर फूलों की बन्दनवार होगी तो रंगबिरंगे फूलों की रंगोली के ऊपर बनाये भव्य मन्दिर के बीचों बीच बने सिंहासन पर श्याम बाबा बिराजेंगे। मंदिर की उपरी छोर पर भगवान गजानन विराजेंगे, दायीं और बायीं ओर हनुमानजी और महादेव विराजेंगे। आयोजन कर्ता ने सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पड़कर भजन संध्या का आनंद लेवे।

Related Articles

Back to top button