क्राइममध्य प्रदेश

उमरिया पान पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधे हत्या कांड का किया खुलासा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान।
उमरियापान। उमरियापान थानांर्गत ग्राम डूंडी में दिव्यांग युवक की हत्या के मामले में उमरियापान पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का पर्दाफाश कर दिया। उमरियापान थाना में अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि मामले में पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें दो आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने जादू-टोना के शक पर युवक की हत्या किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम डूंडी में 11 सितंबर की रात दिव्यांग युवक सुरेश कोल पिता सुखलाल उम्र 47 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिस पर घटना की पतासाजी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिरों से मिली सूचना पर संदेह के आधार पर आरोपियों संदीप कोल पिता रामस्वरूप कोल उम्र 20 वर्ष, राजन कोल पिता रामकुमार कोल उम्र 21 वर्ष, अज्जू कोल पिता नंदीलाल कोल उम्र 21 वर्ष सभी अरोपी ग्राम डूंडी निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने जादू-टोना के शक पर हत्या किया जाना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अंधी हत्या का खुलासा करने से पहले एसपी अनिल जैन ने डूंडी ग्राम पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना भी किया। इस दौरान एसडीओपी मोनिका तिवारी, थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे। टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार झारिया, एएसआई रामेश्वर तिवारी, एएसआई अवधभूषण दुबे, प्रधान आरक्षक शैलेश दमोहिया, आरक्षक रत्नेश दुबे, योगेश पटेल, मोहन मुबेल, आरक्षक भाग सिंह शामिल रहे। एसपी ने टीम को पुरुस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button