मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में अंतरित किए 1500 करोड़ रू

जिले के 149211 किसानों के खातों में अंतरित हुए 29 करोड़ 84 लाख 22 हजार रू

रायसेन, 07 मई 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से 1500 करोड़ रूपये अंतरित किए गए। रायसेन जिले के डेढ़ लाख किसानों के खाते में भी 29 करोड़ 84 लाख 22 हजार रू अंतरित किए गए हैं। रायसेन में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित संबंधित अधिकारी एवं हितग्राही किसानों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना।
अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में जमा किए जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान जिले के 149211 किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत दो हजार रू प्रति किसान के मान से 29 करोड़ 84 लाख 22 हजार रूपए अंतरित किए हैं। इसमें उदयपुरा तहसील के 12203 किसानों के खातों में 24406000 रू, देवरी तहसील के 8696 किसानों के खातों में 17392000 रू, बरेली तहसील के 17452 किसानों के खातों में 34904000 रू, बाड़ी तहसील के 11047 किसानों के खातों में 22094000 रू अंतरित किए गए हैं।
इसी प्रकार गौहरगंज तहसील के 15946 किसानों के खातों में 31892000 रू, सुल्तानपुर तहसील के 5303 किसानों के खातों में 10606000 रू, रायसेन तहसील के 24231 किसानों के खातों में 48462000 रू, गैरतगंज तहसील के 15928 किसानों के खातों में 31856000 रू, सिलवानी तहसील के 17929 किसानों के खातों में 35858000 रू तथा बेगमगंज तहसील के 20476 किसानों के खातों में 40952000 रू अंतरित किए गए हैं। योजना के तहत जिले के 147011 किसानों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 29 करोड़ 40 लाख 22 हजार रू का लाभ दिया जा चुका है।
स्रोत्र : जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायसेन

Related Articles

Back to top button