मध्य प्रदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, संयोजक निमिषा माहेश्वरी के प्रतिनिधित्व में विभिन्न विधाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन विधा का संचालन दीपक कुमार अहिरवार, डॉ. कादम्बनी मिश्रा और दीपांशु मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः तरुण दुबे, सुहानी जैन और निधि शर्मा ने प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता का संचालन वीर सिंह लोधी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी वाकपटुता का प्रदर्शन किया। इस विधा में प्रथम स्थान तरुण दुबे, द्वितीय स्थान सुहानी जैन और तृतीय स्थान नीतिका राजपूत ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। यह विधा डॉ. रामफल साकेत के मार्गदर्शन में संचालित हुई, जिसमें प्रथम स्थान मनीषा विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान रोशनी ठाकुर और तृतीय स्थान दिव्या शाक्य ने प्राप्त किया। लोक गीत प्रतियोगिता में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। इस प्रतियोगिता का संचालन नीलिमा दुबे के मार्गदर्शन में हुआ, और इसमें प्रथम स्थान तरुण दुबे द्वितीय स्थान रवि प्रसाद कुशवाहा, और तृतीय स्थान हरिओम सेन ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और तर्क शक्ति का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता डॉ. वीरेंद्र झारिया और सूरज कुमार पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें प्रथम स्थान श्रीयंश जैन द्वितीय स्थान ज्योति लोधी और तृतीय स्थान सूर्यांश नेमा ने हासिल किया । इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल ज्ञान और कौशल का आदान प्रदान करने का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और संस्कृति को आत्मसात करने का भी अवसर प्रदान किया। इस आयोजन की सफलता का श्रेय प्राचार्य कल्पना जामभुलकर, संयोजक निमिषा माहेश्वरी, विधा प्रभारियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के समर्पण और उत्साह को जाता है। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को प्रेरणा और आनंद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button