दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम स्कूली बच्चो के वन भ्रमण के साथ सम्पन्न

वन्य प्राणियो व वनस्पति से कराया अवगत
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत दिनांक 19 एवं 20 जनवरी को मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन बीट चीमाढाना के पुराना पानी वन क्षेत्र में किया गया जिसमें ग्राम गौरझामर के शासकीय बालक व कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर के छात्र छात्राओ को अनभूति कार्यक्रम मे सम्मिलित किया गया कार्यक्रम में आए छात्र, छात्राओ को वन, वन्य प्राणियों व पक्षियो से संबंधित जानकारी तथा वनों की महत्वता व वन औषधियों के बारे में जानकारी मास्टर ट्रेनर एवं परिक्षेत्र अधिकारी गौरझामर दीपांकर सिंह के द्वारा दी गई । कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर के प्रथम दिवस पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया उपस्थिति उल्लेखनीय रही जिनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों का उत्साह बर्द्धन किया गया व्दितीय दिवस पर मास्टर ट्रेनर व वन परिक्षेत्राधिकारी व्दारा आमंत्रित स्कूली छात्राओ को वनोपज, वनोषधि, वन्य प्राणियो, के सन्दर्भ मे अपेक्षित जानकारी जंगल के बीचोबीच उपस्थित होकर प्रदान की गई जंगल मे मंगल के इस अवसर पर बच्चो को दी गई ज्ञानवर्धक, उपयोगी व स्मरणीय जानकारी समीचीन रही अनुभूति कार्यक्रम मे बडी संख्या मे वन अमला जन व पत्र प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।



