बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल: गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समाज में जब भी किसी के घर में खुशियों का अवसर होता है, तो अक्सर लोग भव्य पार्टियों का आयोजन करते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत पथवारी के जाने-माने समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी ने अपनी पुत्री आर्या गोस्वामी के 28 जनवरी को आने वाले जन्मदिन को एक यादगार और परोपकारी रूप देने का निर्णय लिया है।
इस विशेष अवसर पर, ग्रामवासियों और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में सुख सागर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, जबलपुर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। विशेष रूप से डॉ. पवन कुमार यादव द्वारा मरीजों की आंखों की गहन जांच की जाएगी। शिविर की खास बात यह है कि जांच के दौरान आंखों में जो भी समस्या पाई जाएगी, उसका उचित इलाज भी सुख सागर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा।
आर्या गोस्वामी का जन्मदिवस पर दिनांक 28 जनवरी को 10 बजे से प्रारंभ है जिसमे प्रमुख चिकित्सक: डॉ. पवन कुमार यादव ( सुख सागर मेडिकल कॉलेज ) है
आयोजकों ने सूचित किया है कि शिविर में व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर परामर्श के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी ने बताया है कि बेटी के जन्मदिन पर इस तरह के आयोजन से न केवल समाज का भला होता है, बल्कि नई पीढ़ी में भी सेवा भाव के संस्कार विकसित होते हैं। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने गणेश पुरी गोस्वामी पथवारी जी की इस अनूठी पहल की सराहना की है।



