क्राइम

सरकारी राशन में 14.83 लाख की हेराफेरी, उचित मूल्य दुकान विक्रेता पर एफआईआर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बरेली (रामपुर) के विक्रेता द्वारा सरकारी राशन में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा आरोपी विक्रेता उमेशउर्फ मंदा शर्मा के खिलाफ ढीमरखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जांच में सामने आया कि विक्रेता द्वारा हितग्राहियों के घर जाकर पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाया गया, लेकिन राशन वितरित नहीं किया गया। स्टॉक मिलान में गेहूं, चावल व शक्कर पूरी तरह गायब पाए गए। कुल 14 लाख 83 हजार 96 रुपये मूल्य के खाद्यान्न की हेराफेरी पाई गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button