क्राइम

अज्ञात चोरों ने बोला धावा, रोशनदान के रास्ते से मोटर वाईडिंग का कीमती सामान ले गए चोर

खितौला थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के उप नगर खितौला थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक मोटर वाईडिंग की दुकान में घुस कर कीमती सामान ले कर रफूचक्कर हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही दुकानदार को लगी उन्होंने चोरी हुऐ समान की सूचना लिखित रूप से थाना में दर्ज कराई।
खितौला थाना क्षेत्र में हुई बीती रात चोरी को लेकर पीड़ित ने बताया कि मैं अशोक कुमार विश्वकर्मा खितौला बस्ती वॉर्ड नम्बर 17 का निवासी हूं। अत: मेरी खितौला बाजार बस स्टैंड में वाईडिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे दिनांक 16 अगस्त 2024 को दुकान बंद करके में घर चला गया था। शनिवार को सुबह जब मै दुकान खोली तो दुकान के पीछे बने रोशन दान में लगी हुई लोहे की राडे कटी हुई थी। और दुकान का नया पुराना कीमती सामान ताबे का तार जिसका वजन लगभग 2 .5 किवंटल गायाब था। जिसकी चोरी हुऐ समान की शिकायत लिखित रूप से दर्ज कराई गई है।
घटना को लेकर थाना पुलिस ने स्थान का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की सहायता से खोजबीन शुरू कर प्रकरण विवेचना में लिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button