मध्य प्रदेश
छात्रावास के भैयाओं को जैन समाज द्वारा 100 रजाई प्रदान की गई
सिलवानी । विद्या भारती भाऊराव देवरस सेवा न्यास भोपाल द्वारा संचालित बिरसा मुण्डा जनजाति बालक छात्रावास सियरमऊ के भैयाओ को धीरज जैन, अभिषेक जैन, साधना जैन, किशोर चंद्रनानी, डॉक्टर रचना सिंघई, भावना शुक्ला, निधि जैन द्वारा जनजाति भैयाओ को दान स्वरूप 100 रजाई प्रदान की गई।
समिति के पदाधिकारी लखन साहू सचिव प्रीति शिक्षा समिति सियरमऊ, अरविंद्र शुक्ला कोषाध्यक्ष, दीनबंधु तिवारी सह सचिव, सौरव साहू सदस्य व पूर्व-छात्र भारत भारती बैतूल श्रीराम कुशवाहा जिला प्रमुख, विजय जैन प्रकल्प प्रमुख, अर्जुन यादव आचार्य के द्वारा छात्रावास के भैया को रजाई वितरण की गई । यह छात्रावास विद्या भारती भाउराव देवरस सेवा न्यास भोपाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जाता है ।



