पोषण पखवाड़ा के पंचम दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।महिला बाल विकास परियोजना के तहत पोषण पखवाड़ा के पंचम दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं प्रदान करना है।
सेक्टर सुल्तानगंज के आंगनबाड़ी केंद्र मोहिया में कार्यकर्ता कुमारी सुनीता श्रीवास्तव ने रंगोली बनाकर रंगों के महत्व पर चर्चा की। सेक्टर शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 18 में कार्यकर्ता प्रीति साहू के केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आयुष शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर सुल्तानगंज की आंगनवाड़ी केंद्र खामखेड़ा में कार्यकर्ता रश्मि ठाकुर ने योग शिक्षा प्रदान की। सेक्टर मरखेड़ा टप्पा के आंगनबाड़ी केंद्र गोरखा में कार्यकर्ता सुमन व्यास ने कमजोर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया गया।
इन गतिविधियों के आयोजन में महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत, अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राम कुमार सोनी एवं परियोजना की सेक्टर प्रभारी पर्यवेक्षक गणों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
फोटो पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित



