नहीं रहे मशहूर बप्पी लहिरी, 69 साल की उम्र में निधन
मुम्बई । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था।
69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।
फैन्स को लगा सदमा
बप्पी लहरी के निधन की खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था?



