मध्य प्रदेश

धरवारा में बनेगी पेयजल टंकी, स्कूली बेटियों ने किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत धरवारा में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार का कार्य कराया जाएगा। इसका बुधवार को गांव की स्कूली बेटियों के माध्यम से भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, सरपंच प्रेमबाई कोल, उपसरपंच सोनू गर्ग, पीएचई कार्यपालन यंत्री एसएल कोरी सहित ग्रामीणों की उपस्थिती रही। गौरतलब है ग्राम धरवारा में काफी समय से पेयजल टंकी की आवश्यकता जताई जा रही थी। टंकी बनने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button