आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन पुनः प्रारंभ

रायसेन । मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय आईटीआई में विभिन्न व्यावसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश हेतु शेष सीटों पर नवीन पंजीयन, च्वाईस फिलिंग एवं आवेदन में त्रुटि सुधार 21 अगस्त से प्रारंभ है। इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर पर अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों के माध्यम से विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर नवीन पंजीयन/त्रुटि सुधार एवं च्वाईस फिलिंग करा सकते हैं।
जिले में संचालित 06 शासकीय आईटीआई रायसेन, मंडीदीप, देवरी, गैरतगंज, बेगमगंज एवं सिलवानी में विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाता है। रोजगार पाने अथवा स्व-रोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवक एवं युवतियॉ जो आईटीआई में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है, वह DSD पोर्टल पर अपना पंजीयन एवं च्वाईस फिलिंग कर सकते है। पूर्व में जिन आवेदकों ने पोर्टल पर पंजीयन करा लिया है, वे च्वाईस फिलिंग एवं आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी DSD पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी शासकीय आईटीआई से संपर्क किया जा सकता है एवं मोबाईल नम्बर 9098836817 पर कॉल कर सकते है।



