मध्य प्रदेश

राजमार्ग 44 के जमुनिया में बिजली पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठी महिलाएं
अधिकारी मौके पर पहुंचे
एक घंटा चला चक्काजाम अधिकारियों के आश्वासन पर हुआ समाप्त

सिलवानी । शनिवार की दोपहर 3 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनियां में ग्रामीणों ने बिजली, पानी एवं स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ कर महिलाओ ने चक्काजाम कर दिया, सूचना मिलने पर तहसीलदार और टीआई पहुंचे और ग्रामीणों को समस्याओं को शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया। तब एक घंटा चक्काजाम समाप्त हुआ, इस दौरान मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनियां में पिछले एक सप्ताह से फाल्ट होने से बार बार बिजली गुल हो रही है। वही थ्री फेस बिजली की सप्लाई समनापुर से होती है और बिल जमा सिलवानी में होता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब सिलवानी बिजली आफिस फोन लगाओ तो बोला जाता है कि समनापुर से फाल्ट सुधरेगा, समनापुर फोन लगाओ तो वहां बोला जाता है कि सिलवानी बिल जमा करते हो वही सुधार करेगे। इस तरह दो आफिसों के चक्कर में ग्रामीण परेशान हो रहे है, थ्री फेस लाइट दस घंटे नियमित नहीं मिलने से पेयजल की टंकी नहीं भर पाती जिससे भीषण गर्मी में बिजली के साथ पानी की समस्या से परेशान है। साथ सड़क पर स्पीड ब्रेकर के नाम पर तीन स्थानों पर सड़क को खोद दी गई जिससे आये दिन वाहनों में टूट फूट हो रही है और वाहन इन गडढ़ों में गिरकर चोटिल हो रहे है।
वहीं महिलाओं ने कहा की टंकी बन गई है मगर इसके बाद भी 2 से 3 दिन में एक बार पानी मिलता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारी कर्मचारी को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।
चक्काजाम की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सुशील मिश्रा, टीआई डीपी सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर एक दिन में बिजली समस्या हल करने का आश्वासन दिया। वही स्पीड ब्रेकर के संबंध में एमपीआरडीसी से चर्चा करने कर बात कही।

Related Articles

Back to top button