मध्य प्रदेश
खेत पर घास काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

सुल्तानपुर क्षेत्र के बगासपुर की घटना
रायसेन । रायसेन जिले सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगासपुर में शनिवार को खेत में काम कर रहा मजदूर बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर दुर्गा प्रसाद शनिवार को खेत पर घास काटने के लिए गया था यहां खेत में काफी नीचे झूम रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया करंट लगने से कुछ ही देर में मजदूर की मौत हो गई इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही थी उजागर हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग को तार ऊपर करने के लिए कहा गया था सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर मृतक दुर्गा प्रसाद के शब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा।



