क्राइम

प्रेमी जीजा को पाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के पति साले को उतारा मौत के घाट

पुलिस अधीक्षक ने कांफ्रेंस में किया अंधे हत्याकांड का मामले का खुलासा
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
पन्ना । एमपी के पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया और अपने प्रेमिका को पाने के लिए युवक ने प्रेमिका के पति को ही मौत के घाट उतार दिया। जिसका पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कांफ्रेंस हाल में खुलासा किया। मामला पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत का है जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी व उसके प्रेमी जीजा को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।
बतादें की मामले का खुलासा (exposure) करते हुए पन्ना एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि रैपुरा थाना अंतर्गत 19 मई को एक व्यक्ति की मोहन्द्रा रोड में पड़े होने की जानकारी मिली जो खून से लतपथ अवस्था में था जिसे जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया और मृतक की शिनाख्त गंभीर उर्फ गुड्डू गोंड निवासी बीरमपुर के रूप में हुई प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा विधिवत शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की विवेचना शुरू की वहीं एसपी के द्वारा उक्त मामले के खुलासे को लेकर एक संयुक्त टीम का भी गठन किया गया।
जब पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों एवं आसपास के रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की पत्नी का अपनी बड़ी बहन के पति यानी उसके सगे जीजा के साथ प्रेम प्रसंग था जिसने बात करने के लिए अपनी साली को एक मोबाइल भी दिया हुआ था यह बात जब महिला के पति को पता चली तो दोनो के बीच विवाद होने लगा पुलिस के द्वारा जब आरोपी जीजा को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
आरोपी ने बताया कि उसने अपनी साली के साथ मिलकर उसके पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और मोटरसाइकिल में खेत से घर छोड़ने के लिए कहकर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सीने व सिर में पत्थर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने मृतक की पत्नी और जीजा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पत्थर, तीन मोबाइल एवं आरोपी के रक्त रंजित कपड़ों को भी जप्त किया है।

Related Articles

Back to top button