मध्य प्रदेश

इरशाद पहलवान के निधन से शोक की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका बेगमगंज में वार्ड प्रभारी, हिलाली अखाड़े के खलीफा व नायब सदर और समाजसेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी के सेक्रेटरी, खिदमत गुजार न्यू यंग मोमिन ग्रुप के कन्वीनर, शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सर्वे सर्वा इरशाद पहलवान के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जनाजे में सभी वर्गों के लोग नगर पालिका परिषद कर्मचारी और भारी संख्या में लोग शामिल हुए। आप मधुर व्यवहार के धनी थे जनाजे में उमड़े जन सैलाब ने लोगों को यह बता दिया कि लोगों के दिलों में उनके लिए क्या स्थान था।
जामा मस्जिद के मैदान में जमीयत उलेमा के सदर मौलाना सैयद जैद अली ने जनाजे की नमाज अदा कराई और मलंग शाह के तकिया वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, न्यू यंग मोमिन ग्रुप, न्यू स्टार ग्रुप, हिलाली अखाड़ा, मंसूरी समाज संगठन, झंडा क्रिकेट क्लब आदि ने खिराजे अकीदत पेश की है।

Related Articles

Back to top button