बेगमगंज अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष किशोरी चौरसिया के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अधिवक्ता संघ के निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय समाज सेवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मृदुलभाषी किशोरीलाल चौरसिया एडवोकेट के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनसे जुड़े कई प्रियजनों द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा ।
स्वर्गीय किशोरीलाल चौरसिया की अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सभी राजनीतिक दल , अधिवक्तागण एवं सभी समुदाय के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। जिन्होंने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उनके निधन पर विधायक देवेंद्र पटेल, मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, शासकीय अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह गौर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला, चांद मिया एडवोकेट , पूर्व शासकीय अधिवक्ता बद्री विशाल गुप्ता , आरपी दुबे, इंदरसिंह बुंदेला, ओपी दुबे, रमेश प्रसाद सोनी, गजेंद्र सिंह ठाकुर, सईद कमर खान, सईद नादां, आमोद शर्मा, वजीर खान, विनय ठाकुर, डीपी चौबे, प्रभु दयाल नेमा, गुफरान अली, आरएन रावत, एसके तिवारी, पत्रकार बिट्टू यादव, पत्रकार शब्बीर अहमद, पत्रकार शरद शर्मा, पत्रकार मनोज गुप्ता, हिंदू उत्सव समिति , पत्रकार संघ , समेत सभी अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों , कर्मचारियों , राजनेताओं एवं समाजसेवियों धर्मसेवियों द्वारा उन्हें अंतिम विदाई देते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।



