कुष्ठ रोग से बचाव के बताए तरीके
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उमरियापान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एनएमए रजनीश विश्वकर्मा ने कुष्ठ रोग के सामान्य लक्षणों की जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में बीएमओ डाक्टर अजय सोनी, डाक्टर प्रभात त्रिपाठी, सेक्टर सुपरवाईजर संजय द्विवेदी, अशोक इंदौरिया, अरूण कोष्टा, आरएन बागरी, अंगद तिवारी, स्टाफ नर्स श्रीमति केता पुट्टे, सोनिया झाला, सुमंत्रा दुबे, संतोषी बर्मन, बीसीएम जितेंद्र डोडवे, जितेंद्र पटेल, सोनेलाल चक्रवर्ती, मनोज पसारे, प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। 30 जनवरी से 13 फरवरी तक सीएचसी अंतर्गत सभी ग्रामों में कुष्ठ निवारण पखवाडा मनाया जा रहा है।



