मध्य प्रदेश

पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । विजयादशमी के अवसर पर नगर साईखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में पथ संचलन निकाला गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर 15 बमोरी से होता हुआ केशवानंद नगर से मुख्य हाइवे पर आया इसके पश्चात दादाजी धूनी वालों के परिसर से होता हुआ वापस सरस्वती शिशु मंदिर पर समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर संचालन का स्वागत किया। समापन पर शिशु मंदिर में घनश्याम जी राजपूत के बौद्धिक उद्बोधन हुआ। सुल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button