साईंखेड़ा में धूमधाम से निकाली गई शिव यात्रा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र साईंखेड़ा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर त्रिमूर्ति शिव जन्म महोत्सव के अवसर पर भव्य शिव यात्रा का आयोजन किया गया। शिव यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, बंधु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।
यात्रा का समापन नरहरियानंद सरोवर के समीप स्थित शिव मंदिर पर हुआ, जहां दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन जी द्वारा ध्यान योग कराया गया तथा महाशिवरात्रि के पावन पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताया एवं उन्होंने सभी देवताओं की जयंती एवं भगवान शिव की शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है इस पर विस्तार से बताया व शिव के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता पर बल दिया इसके साथ ही संस्था द्वारा सभी भैया बहनों के लिए ब्राह भोज का आयोजन भी किया।


