क्राइम

दो हजार की उधारी वसूलने महिला से दुष्कर्म

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खंडेरा मेले में महिला को दूसरे के फोन से अपने पति को फोन लगाना महंगा पड़ा और आखिरकार महिला को दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा।
आपको बता दें कि पीड़ित महिला कोलूआ थाना राहतगढ़ की निवासी है और अपने पति के साथ कई माह पहले खंडेरा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी वहां अपने पति को फोन लगाने के लिए उसने ग्राम धामनोद जिला विदिशा निवासी कल्याण पटेल कुशवाह से उसका फोन लेकर बात की थी इसके बाद बातों का सिलसिला चला रहा और बीच में लेनदेन भी किए जाने लगा महिला ने कल्याण कुशवाह से दो हजार रुपए उधार लिए जिसे वह नहीं चुका पाई तब करीब 3 माह पहले आरोपी द्वारा महिला को बेगमगंज बुलाकर घर का काम करने का कहा कि तुम्हारे पैसे भी चुक जाएंगे हमारे घर का काम कर दो तब महिला बेगमगंज वार्ड नंबर 12 में किराए के मकान में रह रहे आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो बदनाम कर देंगे और पति को मार कर फेंक देंगे। इसके बाद भी दो बार और उसने इसी तरीके से दबाव डालकर दुष्कर्म किया तीसरी बार रिपोर्ट से 20 दिन पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया रिपोर्ट दिनांक से पहले आरोपी फिर उसे बुला रहा था तब मजबूरन महिला ने अपने पति को सारी बात बताई और बेगमगंज थाने में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोपी कल्याण पटेल निवासी धामनोद को पुलिस तलाश कर रही है।
इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर दी है।

Related Articles

Back to top button