मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओ को मतदान की जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता के शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर में प्राचार्य द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को मतदान से संबंधित सूक्ष्म- से -सूक्ष्म महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं मतदान का महत्व बताया गया l साथ ही इस कार्यक्रम में राजीव कुमार काछी के द्वारा मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया l रूपलाल झारिया के द्वारा नागरिकों का मतदान के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया l अशोक तिवारी उमरिया पान के द्वारा वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गईl छात्र- छात्राओं को अपने आसपास रहने वाले नागरिकों को मतदान जागरूकता लेने के लिए प्रेरित करने को कहा l कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाॅफ दीपिका जैन, अभिलाषा चौरसिया, डॉ. नीमा सिंह, डॉ अरुणा दास, सोनम साहू, ईश्वरदीन चौधरी, राजाराम सूर्यवंशी, रहबर राजा मंसूरी, डॉ जयप्रकाश अवस्थी, डॉ आशीष पांडे, एवं डॉक्टर जयश्री शुक्ला आदि की उपस्थिति सराहनीय रही |



