मध्य प्रदेश

गाज गिरने से चपेट में आई महिलाएं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गरज चमक के साथ शनिवार देर शाम गिरी गाज में दो महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। दो महिलाओं का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भनपुरा के झिरिया निवासी रामबाई आदिवासी उम्र 60 साल और इलायची बाई आदिवासी उम्र 55 साल गांव में ही खेत में उड़द की फसल काट रही थी। शनिवार देर शाम गरच चमक के साथ गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई । जानकारी लगते ही सरपंच पति जयपाल सिंह ने महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में भर्ती कराया।जहा महिलाओं का उपचार जारी है।मण्डल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने अस्पताल पहुँचकर महिलाओं का हाल चाल जाना। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने डॉक्टरों से बातचीत की।

Related Articles

Back to top button