पूर्व मंत्री रामपाल सिंह बोले – कांग्रेस के समय देश लहूलुहान था, अब भारत आतंक का जवाब देता है

60 वर्षों में जो नहीं हो सका, वह पिछले 11 वर्षों में संभव हुआ है: राकेश शर्मा
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी बेगमगंज द्वारा दशहरा मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में ‘विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ पूर्ण होने पर संगठन निर्देशानुसार कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कांग्रेस शासनकाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “कांग्रेस के 60 वर्षों में देश ने आतंक के भयावह दिन देखे। मुंबई का 26/11 हमला हो या दिल्ली हाईकोर्ट, हैदराबाद, पुणे जैसे हमले – कांग्रेस सरकार सिर्फ शोक संवेदना तक सीमित रही। कार्यवाही तो दूर, पाकिस्तान का नाम लेने से भी कतराती थी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस की नीति थी – आतंकियों को बचाओ और भारत को समझाओ। यही वह कांग्रेस है जिसने आतंकियों से प्रधानमंत्री कार्यालय में संवाद किया, उन्हें उपहार भेजे। जब बतला हाउस एनकाउंटर में एक खूंखार आतंकी मारा गया, तो सोनिया गांधी की आंखों में उसके लिए आंसू थे, जबकि देश अपने वीर शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा के बलिदान पर रो रहा था।”
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दृढ़ और निर्णायक नीति की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत ‘उधर सुनने वाला नहीं’, बल्कि ‘सीधा जवाब देने वाला राष्ट्र’ बन चुका है। उन्होंने कहा कि “उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों ने भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने स्पष्ट किया है।”
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “2014 से पहले के 60 वर्षों में जो नहीं हो सका, वह पिछले 11 वर्षों में संभव हुआ है। पहले आतंकी हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, आज हमारे सैनिक आतंकियों को उनके घरों में घुसकर मारते हैं।”
कार्यक्रम का शुभारंभ पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम दुबे ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जगदीश लोधी, सुरेश ताम्रकार, राकेश भार्गव, संतोष राय, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जिला मीडिया प्रभारी हरी साहू, रामगोपाल साहू, हरिनारायण लोधी, बसंत शर्मा, राजा बाबू सेन, मनोज यादव, मजबूत सिंह, संतोष घोषी, सविता भार्गव, राजकुमारी शाक्या, शालिग्राम नेमा, संतोष बुंदेला, राजेंद्र सोलंकी, राकेश सोनी भगवान सिंह सोलंकी ओमकार यादव गुलाब रजक, प्रवीण जैन पिंटू, लोकराज ठाकुर, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, आदर्श शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी गोलू कुडरिया, मुकेश पाटकर, राजकुमार साहू, समकित जैन, शहादत अली सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, सरपंचगण, जनपद सदस्य, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा मातृशक्ति, पदाधिकारी, तथा नगर व ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



