कक्षा बारहवीं में कपिल यादव तो कक्षा दसवीं में रजनी पांडेय प्रथम

12वीं मैं सफिया खानम कक्षा 10वीं में अदिती ठाकुर द्वितीय
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने इस बार अच्छे अंक लाकर संस्था सहित परिवार का नाम रोशन किया है, जिसमें कक्षा 12 बी मैं कॉमर्स विषय मैं कपिल यादव ने 94.2 प्रतिशत, साफिया खान 92 प्रतिशत, मंयक साहू मैथ विषय मैं 92.6 प्रतिशत, आस्था सोलंकी 88.8 प्रतिशत, सुमित राजपूत 88.8 प्रतिशत वही कक्षा दसवीं में रजनी पांडे 94.4 प्रतिशत, अदिति ठाकुर 93 प्रतिशत आनया ठाकुर 92.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल मैं टॉप रही है, वही कई छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषय में उत्कृष्ट अंक लेकर आए है।
सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मैरी ने बताया की कक्षा दसंवी के 154 सभी बच्चे अच्छे अंक से साथ पास हुए है। अच्छे अंक लाने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य स्टाफ सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



