मध्य प्रदेश

तेजगढ़ में जश्ने जिंदाशाह मदार मनाया गया

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । मस्जिदे मुजद्दिदे अल्फेसानी तेजगढ़ में क़ुतुब बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स बढ़ी शान-ओ-शौकत से मनाया गया, इस प्रोग्राम में मुकर्रीरे खुसुशी हजरत ऐ अल्लामा मौलाना हाफ़िज़ व कारी अब्दुल हफ़ीज़ साहब क़िब्ला कटनी ने ख़िताबत की उन्होंने बताया कि हुजूर क़ुत्बुल अक़्ताब हजऱत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार रज़ियल्लाहु तआला अन्हो वो महान सूफी गुज़रे जिन्होंने 596 साल उम्र पाई और हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के तरीके को आम किया व एकता और अमन ओ शांति का पैगाम हिंदुस्तान में दिया, आपने लोगों में नफरत को दूर व मुहब्बत का पैगाम दिया , आपने पूरी जिंदगी अल्लाह की इबादत में गुजार दी व इत्तेहाद को पसंद किया । वहीं मस्जिदे मुजद्दिदे अल्फेसानी पेश इमाम तेजगढ़ मौलाना अहमद अली आफाकी सीवानी ने कहा की हर सिलसिले के बुजुर्गाने दीन से मुहब्बत करनी चाहिए व उनकी सीरत को पढ़कर अमल में लाना चाहिए । इस प्रोग्राम में तेजगढ़ के अलावा आसपास के अकीदतमंदों की मौजूदगी रही ।

Related Articles

Back to top button