मध्य प्रदेश
प्रत्येक गुरूवार सभी बैंकों में किए जाएंगे सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरूवार को दमोह जिले की सभी बैंकों की सभी ब्रांचेस में सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर नरेंद्र सोनी ने कहा है जिन हितग्राहियों के किसी भी सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरण यदि किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में लंबित है तो वह गुरूवार को उस शाखा के शाखा प्रबंधक से संपर्क करें, सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी जिला अधिकारी भी आज उन सभी प्रकरणों का फॉलोअप लेंगे जो उनके द्वारा बैंकों में जमा किए गए हैं। यदि किसी भी हितग्राही को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह लीड बैंक ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं या फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।



