बिजली पानी सड़क को लेकर लाडली बहनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पिंडरई कालोनी की लाडली बहनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। लाड़ली बहना समस्याओं से जूझ रही है । बिजली, पानी, सड़क की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी निराकरण नहीं किया गया। उनके द्वारा सिर्फ आश्वाशन ही दिया जाता है जैसे निराकरण आज ही कर दिया जायेगा लेकिन चंद पैसों की चाह ने इनके हाथ बांधकर रखा है। पंचायत का संचालन करने वाले जिम्मेदारों पर कभी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है ।
इन विसंगतियों से परेशान है लाडली बहना।
तीन साल से नहीं मिल पा रहा पीने का पानी
लाडली बहना इतने कष्ट में शायद ये सरकार को पता नहीं है लगातार तीन साल से पीने के पानी के लाले पड़े है न तो जिम्मेदार ध्यान दे रहे और न ही संबधित अधिकारियो के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही सबके सब चुप्पी साधे हुए बैठे है। एक ओर सरकार लाडली बहना को योजना देकर उनको लाभान्वित किया जाता है और उनका सम्मान किया जाता है लेकिन पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा लाडली बहनाओ को प्रताड़ित किया जा रहा, न ही उनकी कोई सुनने वाला न ही कोई साथ देने वाला बस हर जगह उनकी बातो को अनसुनी कर दिया जाता है ।
*तीन माह से बंद पड़ा है ट्रांसफार्मर*
ग्राम पंचायत पिंडरई कालोनी में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण ग्राम में अफरा तफरी मची हुई है लेकिन संबधित अधिकारी अनजान हैं कई बार अधिकारियो से इस संबध में बात की गई लेकिन जे ई द्वारा अनसुनी कर दिया गया ।
*सड़को से निकलना दुस्वार लाडली बहना कैसे पहुचे दूसरे द्वार*
सड़को की हालत आपको देखना हो तो ग्राम पंचायत पिंडरई पहुचिए इस प्रकार की सड़के है की लोगो का निकलना तो दूर देखना भी पसंद न करेंगे। सड़को में 3 और 4 फिट तक तक के गड्ढे निकल गए है ।
*तीन तीन सचिव होने के बाद भी पंचायत के हाल बेहाल*
पिंडरई ग्राम पंचायत में तीन सचिवों के द्वारा पंचायत का संचालन किया जाता तब भी विकास ही नहीं हो रहा है और न ही किसी प्रकार की समस्या का निराकरण सब अपने में मस्त है और उन्हें डर भी किसका हो सारे अधिकारी तो उनके इशारे पर नाचते है और तो और एक सचिव तो पंचायत जाने का नाम भी नहीं लेते महोदय ढीमरखेड़ा से आगे नहीं जाते क्या इन लोगो को उच्च अधिकारी से कोई डर नहीं है ।
*लाडली बहना उतरी मैदान में ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की तहसीलदार से की गई अपील*
लाडली बहना सोमवार को ढीमरखेड़ा तहसील कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं से तहसीलदार को अवगत कराया और जनपद सीईओ को भी समस्या से अवगत कराया। अधिकारियो से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया गया की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द कराए नही हम सड़को पर उतर कर चक्काजाम करेंगे। ज्ञापन देते समय रामकली बर्मन, स्वेता चौधरी, मोहनी चौधरी, चुन्नी बाई भूमिया आदि लाडली बहना उपस्थित रही।



