मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जम्भुल्कर के मार्गदर्शन में राष्टीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर अवस्था परिवर्तन एवं समस्या का समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मिथुन यादव ने व्याख्यान देते हुए किशोर अवस्था में होने वाले बदलाव जैसे मासिक चक्र, शारीरिक परिवर्तन, हार्मोनल परिवर्तन इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तरी किया उनकी समस्याओं का कारण एवं निवारण भी बताया भविष्य में आने वाली समस्या के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन जूलॉजी एवम् बॉटनी डिपार्मेंट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अब्दुल अनवेश मंसूरी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा सिंह के द्वार किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवम् शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button