मध्य प्रदेश
पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की दिलाई प्रतिज्ञा

नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देश के विकास और प्रगति में समर्पित होने की प्रतिज्ञा
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
सिलवानी। जनपद पंचायत प्रांगण में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने की भी प्रतिज्ञा दिलाई गई। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने माता-पिता, आस-पड़ोस में भी नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर विजय शुक्ला, ओमकार शर्मा, विभोर नायक, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार आदि उपस्थित रहे।



