क्राइम

शराब पीने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, चाकू से हमला, मौत

घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पीड़ित परिवार एवं जन प्रतिनिधियों ने शव रख कर पनागर थाना में किया प्रदर्शन
एसआई और हेड कांस्टेबल को किया लाइन अटैच

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले के पनागर थाना क्षेत्र ग्राम पठरा उमरिया स्कूल के पास लगभग 3 बजे के आसपास तीन लोगों ने घेरकर चाकू से हमला किया था । इस घटना के तुरन्त बाद ही पीड़ित परिवार के लोग पनागर थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। लेकिन घटना के दिन रिपोर्ट दर्ज न करना और घायल का मुलायजा न कराने से रुष्ठ थे। जिन्होंने मंगलवार को शव रख कर थाने में प्रदर्शन किया।
पुलिस पर लगाये लापरवाही पूर्वक कार्यवाही न करने के आरोप
घटना में गंभीर घायल युवक संतोष दुबे की सोमवार रात्रि को इलाज के दौरान विक्टोरिया अस्पताल में हुई मौत ।
घटना को लेकर ग्रामीणजनों व परिजनों ने पनागर थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन ।
कार्यवाही न करने पर एसआई मयंक यादव को निलंबित करने की मांग की। साथ ही पुलिस पर लगाए लापरवाही पूर्वक कार्यवाही न करने के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक सुशील इंदु तिवारी पनागर थाने पहुंचे। विधायक और क्षेत्रीयजनो कि मांग पर पुलिस अधीक्षक ने एसआई मयंक यादव और आरक्षक संतोष ठाकुर को तत्काल लाइन अटैच किया। साथ ही लापरवाही पूर्वक इलाज करने वाले पनागर शासकीय अस्पताल के डॉक्टर नफीस सिद्दकी पर भी हुई कार्यवाही
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ नफीस सिद्दकी हटाएं गए।
घटना में मृतक संतोष दुबे पिता मोहनलाल दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पठरा उमरिया। पनागर मे चाकूबाजी में शामिल आरोपी सौरभ पटेल, सोनू पटेल, रमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देखा जाए तो संस्कारधानी जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बदमाश इन वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही हत्याओं से जबलपुर शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब तो पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पठरा उमरिया के रहने वाले एक युवक संतोष दुबे पर चाकू से हमला कर तीन आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई। वही घायल हुए युवक को इलाज के लिए परिजनो ने जिला विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां युवक ने इलाज के दौरान सोमवार रात्रि को अस्पताल में अंतिम सांस ली। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वहीं मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है। कि संतोष दुबे थाना पनागर क्षेत्र का निवासी था जो मजदूरी का काम करता था आरोपी सौरभ पटेल, सोनू पटेल, रमन पटेल शराब पी रहे थे। जब युवक ने शराब पीने से मना किया तो गाली गलौज करने लगे युवक ने गाली देने से मना किया। तो उन्होने ने चाकू निकाला और युवक पर हमला कर दिया। इस चाकू की घटना में घायल हुए युवक को परिजनों के द्वारा विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की सोमवार रात्रि को मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामला को दर्ज करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया और जांच पड़ताल करते हुए इन आरोपियों को हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button