महामहिम राज्यपाल ने किया मृगांचल एक्सप्रेस के विशेषांक का विमोचन
भोपाल। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा राजधानी भोपाल के मानस भवन में रविवार को चौरसिया तंबोली समाज के नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्य महामहिम राज्यपाल गंगाप्रसाद जी चौरसिया ने मृगांचल एक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह विशेषांक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महामहिम ने संपादक टीम को बधाई दी।
इस अवसर इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया, अखिल भारतीय चौरसिया आदर्श महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आरके चौरसिया, राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आरके चौरसिया, महासभा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती निधि चौरसिया, उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि चौरसिया, मृगांचल एक्सप्रेस के संपादक दिनेश चौरसिया, अजय चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया, अखलेश चौरसिया नितिन चौरसिया सहित प्रदेश के कोने कौने से स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
मृगांचल एक्सप्रेस के संपादक दिनेश चौरसिया ने बताया कि जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह विशेषांक में चौरसिया तम्बोली समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जानकारी का संग्रह किया गया है साथ समाज की प्रमुख समस्याओं, मांगों को उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया किये गए कार्यो का समावेश किया गया है।



