क्राइम

समूह लोन दिलाने के नाम पर 6 महिलाओं से ठगी, बैंक से युवक फरार, महिलाएं पहुंची थाने

सिलवानी । इन दिनों ठगी के नये नये कारनामेे सामने आ रहे है। गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिलवानी में ग्राम सोडरपुर तहसील गैरतगंज की 6 महिलाओं को बैठाकर उनसे आधार कार्ड और 3200, 3200 रुपए फाइल चार्ज और बीमा के नाम पर लेकर युवक फरार हो गया।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ग्राम सोडरपुर तहसील गैरतगंज में पिछले एक सप्ताह से एक युवक ने गांव में सम्पर्क कर हम लोगों को समूह लोन दिलाने की बात कही थी और गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक सिलवानी में बुलाया था। हम लोग एक आटो करके भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे तो वह युवक बैंक के बाहर खड़ा हुआ मिल गया और वह हमें बैंक के अन्दर कुर्सियों पर बिठाकर मायारानी पति महेन्द्र कुशवाहा, प्रीति पति पप्पू लोधी, राधा पति रामकुमार खंगार, ज्ञानबाई पति छोटेलाल, रानी कुशवाहा पति अभिलेश कुशवाहा, रामसखी पति पवन लोधी निवासी सोडरपुर इन 6 महिलाओं से आधार कार्ड और 3200, 3200 रूपये फाइल चार्ज और बीमा के नाम पर लेकर लोन प्रक्रिया करने का बोलने लगा। काफी देर तक नहीं आने पर उसको फोन लगाया तो उसका फोन बंद आने लगा, तब हम लोगों ने परिजनों के साथ सिलवानी पुलिस थाना रिपोर्ट कराने आये है।
महिलाओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह युवक कंपनी का फील्ड ऑफिसर बताकर सोडरपुर आ रहा था और उनकी फोटो और कागजी खानापूर्ति की गई थी और गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक सिलवानी में बुलाया था। वही गांव से अन्य महिलायें भी आई लेकिन वह आने में लेट हो गई तो वह ठगी का शिकार होने से बच गई। हम लोगो ने पुलिस थाना सिलवानी को आवेदन दिया है, और कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button