मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंच कर युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने किया मांगो का समर्थन

सिलवानी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण न होने से परेशान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका संगठन के बैनर तले तहसील प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन 11 मार्च से किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के द्वारा दिए किए जा रहे अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन पर बुधवार को दोपहर के समय युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से चर्चा की। साथ ही उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र रघुवंशी, गजेन्द्र पटेल, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button