मध्य प्रदेश

जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सिलवानी। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम जैथारी में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान अनिकेत साहू पिता सुरेश साहू उम्र 23 साल निवासी जैथारी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिकेत रविवार सुबह घर से गाय-भैंस चराने डुंगरिया रोड जंगल की ओर गया था। परिजनों ने जब उसे फोन लगाया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे चिंतित परिजन दोपहर में जंगल की और खोजने निकले। इस दौरान सांगोन के पेड़ पर अनिकेत अपनी ही शर्ट के फंदे से सागोन के पेड़ से लटका मिला।
परिजनों ने तत्काल उसे गंभीर अवस्था में सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉ. आर.एस. पटेल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button