मध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलटा ट्राला, ड्राइवर क्लीनर को आई मामूली सी चोट

भोपाल विदिशा हाईवे बालमपुर घाटी की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । मंगलवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 दीवानगंज के समीप बालमपुर घाटी पर घाटी से उतरते वक्त ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया जिसमें ड्राइवर क्लीनर को मामूली सी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला भोपाल से विदिशा जा रहा था बालमपुर घाटी उतरते समय ट्राला के ब्रेक फेल हो गए और ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया जिसमें ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है बता दें कि बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है और वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button