क्राइम

इन्दौर आयशर लूट कर ले जाने वाले दो बदमाशों को पुलिस की गिरफ्त में…..

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
इंदौर । शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आईसर वाहन लूट का मामला सामने आया था जिसमें ड्राइवर को बंधक बनाकर दो बदमाश आईसर लूट कर फरार हो गए थे पूरा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मामला इन्दौर ले तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों आईसर वाहन वाहन चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिथमपुर से पानी की टंकियां लोड कर होशंगाबाद गया था वहां से वापस लौटते वक्त कुछ लोगो ने मुझसे लिफ्ट मांगी ड्राइवर द्वारा उसे लिफ्ट दी गई जिन्होंने इंदौर जाने तक का बोल कर बैठे थे इंदौर पहुंचते ही दोनों बदमाशों द्वारा पत्थर मुंडला ब्रिज के पास गाड़ी रुकवाई इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू निकाला और पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी ओर फरियादी राजकुमार पांचाल को बंधक बनाकर आईसर वाहन लूट लिया वही जेब में से मोबाइल और पर्स भी ले लिया जैसे तैसे बचकर वाहन ड्राइवर राजकुमार द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें प्रेम सिंह उर्फ दरबार भय्यू उर्फ़ राजेश खरे नामक आरोपीयो को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने आईसर वाहन को जलगांव महाराष्ट्र में बेचना बताया है वही पूरे मामले में आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button