क्राइम

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पति पत्नी दो बच्चे हुए घायल

दीवानगंज स्कूल के पास की घटना
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसमें दो बच्चे सहित माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार भोपाल से सांची के एरन गांव अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे बाइक सवार बबलू शाह उनकी पत्नी नसरीन शाह, पुत्र शाहिद उम्र 16 वर्ष और सिफान उम्र 10 वर्ष को दीवानगंज हायर सेकेंडरी स्कूल के पास भोपाल-विदिशा हाइवे पर विदिशा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें यह चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस द्वारा 108 के पायलट रोहित शाक्य, डॉ. सुरेन्द्रसिंह शाक्य की मदद से घायलों को विदिशा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button