संरक्षण प्राप्त पैकारियो पर कार्यवाही क्यों नहीं ?

बड़वारा के चाय पान दुकान ढाबे में मिलती है शराब ?
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि सागर में अनुमानित 50 लोगों की शराब पीने से मृत्यु हो गई है । कटनी में भी बिक रही शराब से ऐसी घटना होने की आशंका है उन्होंने कहा कि कटनी जिले में तीन प्रकार की शराब दुकान चलती है एक सरकारी शराब की दुकान, दूसरी संरक्षण प्राप्त दुकान और तीसरा महुआ की लहान वाली ओपन मटका कच्ची शराब की दुकान ।
उन्होंने इन दुकानों के संबंध विस्तृत में भी बताया की सरकारी दुकान तो अधिकृत स्थल पर होती है ।
दूसरी पुलिस एवं आबकारी से संरक्षण प्राप्त दुकान जो पैकारिया है वह सरकारी ठेका क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांव एवं चाय पान की दुकान व ढाबों से विक्रय की जाती है ।
तीसरी महुआ की लहान वाली कच्ची जहरीली शराब जो कि हर गांव के नदी नालों के आसपास से 15 – 20 लीटर के प्लास्टिक डब्बा से सीधा गिलास में प्रोवाइड की जाने वाली शराब बिकती है ।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि अभी तक कटनी जिले के प्रशासन ने केवल तीसरे प्रकार की महुआ शराब पर ही फोकस किया है
परंतु कटनी जिले में संरक्षण प्राप्त 1000 पैकारियो पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही ।
ऐसा क्या कारण है कि पुलिस व आबकारी विभाग को जानकारी होने के बावजूद ऐसी पैकारिया जिसमें सरकारी दुकान वह अन्य सोर्सेस से देसी शराब लेकर चाय पान व किराना दुकान एवं ढाबे से विक्रय किया जाता है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ।
श्री चौहान ने आरोप लगाया कि कटनी जिले में सर्वाधिक अवैध शराब किस थाना क्षेत्र में बिक रही है वह थाने के लिए प्राथमिकता से पोस्टिंग पाने हेतु इच्छुक पुलिस अधिकारियों से पता चल सकता है ।
बड़वारा के चाय पान दुकान ढाबे में मिलती है शराब इस पर पुलिस संरक्षण की बात आम चर्चा में है ।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कटनी जिले में बिक रही अवैध शराब पर व्यापक रूप से कार्रवाई करने की मांग की है जिसकी प्रति डी जी पी भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक कटनी को भी भेजी गई है ।



