अवैध रुप से देशी लोड्रेड कट्टा मय 5 जिन्दा राउण्ड के पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कूल उर्फ अजय
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के बटियागढ़ थाना अन्तर्गत दिनांक 29 जून 2023 को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति देशी कट्टा जिसमें एक जिन्दा राउण्ड डला हैं लेकर ग्राम बेलखेड़ी में घूम रहा हैं जो सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई, मौके पर पहुचकर उक्त सूचना सही पाई गई। मौके पर एक व्यक्ति अवैध रुप से 315 बोर का देशी कट्टा लिये था और लोगो को भयभीत कर रहा था जिसे मौके पर हिकमातमली से स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिसके हाथ में जो देशी कट्टा था उसे अपने कब्जे में लेकर चैक करने पर पाया कि उसमें एक जिन्दा राउण्ड भरा हुआ हैं जो जिन्दा राउण्ड बाहर निकाला गया और आरोपी के जेब चैक करने पर पाया कि जेब में 05 जिन्दा राउण्ड रखे हैं जो उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम कलू उर्फ अजय पिता श्री गुठालू देवलिया उम्र 33 साल निवासी बेलखेड़ी का होना बताया था। देशी कट्टा एवं कारतूसो के संबंध में कोई लायसेन्स का होना नही पाये जाने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। देशी कट्टा मय कारतूस के बरामद किये गये। आरोपी के विरुध्द थाना बटियागढ़ में अप. क्र.203/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता हैं।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. सोनाली जैन, सहा,उप निरी. बालमुकुन्द्र सिंह, आरक्षक पवन तिवारी, आरक्षक रवि कुमार, आरक्षक भगत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।


