मध्य प्रदेश

कटनी को जानें प्रतियोगिता में शामिल चार विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर ने किया पुरुस्कृत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिले सहित प्रदेश और देश के कोने कोने से हजारों प्रतिभागी कटनी के गौरवशाली इतिहास और यहां की विशेषताओं पर आधारित “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं ।
8 मई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी रोजाना अलग अलग विषयों पर आधारित 10 आसान बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर दे रहे ।सही उत्तर देने वाले विजेताओं में से 4 भाग्यशाली विजेता रोजाना 2000 रुपये की राशि पुरुस्कार के रूप में जीत रहे हैं । वहीं 26 मई को आयोजित प्रतियोगिता में “संस्कृति साहित्य”को लेकर प्रतिभागियों ने सवालों के उत्तर दिए । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख चार विजेता प्रतिभागियों में रीठी के नयाखेड़ा निवासी अनुराग दुबे, कटनी के गायत्रीनगर निवासी अचला सेठिया,कटनी के कुठला निवासी शिखा रजक और ढीमरखेड़ा के उमरियापान निवासी पत्रकार अंकित झारिया शामिल है । चारों विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया है।
साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए प्रतिभागी कलेक्टर अवि प्रसाद की विशेष पहल और जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी एवं इनटेक कटनी के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता संपूर्ण भारत वर्ष में कटनी के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं, विविधताओं से लोगों को परिचित करा रही है । 26 मई को अहम ज्ञोगदान देने वाली हस्तियों के बारे में जाना।

Related Articles

Back to top button