धार्मिक

गौरझामर मे 16 मई को होगा विशाल कन्या भोज भण्डारा का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर बस स्टेण्ड गौरझामर के स्थापना दिवस पर प्रति वर्ष 16 मई को विशाल कन्या भोज भण्डारे का आयोजन किया जाता है। 16 मई गुरुवार को गौरझामर एवं आसपास के गांवो की सैकडो की संख्या मे कन्याये इस कन्याभोज भण्डारे में सम्मिलित होगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षो से यह आयोजन जन सहयोग से हो रहा है जिसमे लोग मुक्त हस्त से अपना दान देते है कन्या भोज हेतु दान की प्रक्रिया करीब पंद्रह दिन पहले से प्रारंभ हो जाती है जिसमे दानदाता बडे ही स्नेह व उदार मन से इसमे प्रसन्नता पूर्वक भाग लेते है दानदाताओ व्दारा द्रव्य दान के अतिरिक्त कन्या भोज मे लगने वाली समस्त प्रकार की खाद्य सामग्री यथा गेहूं, चावल, घी, दूध, सब्जियां, पिसा हुआ आटा, मसाले आदि वस्तुऐ श्रृध्दालुओ के व्दारा सहर्ष प्रदान की जाती है। आज इसी सामग्री का कन्या भोज भण्डारे मे विधिवत उपयोग किया जावेगा। बता दे इस कन्या भोज के सफल संचालन मे नगर एवं आसपास गांवो के सभी श्रृध्दालु गणमान्य नागरिको का भरपूर सहयोग मिलता है जो स्तुत्य है।

Related Articles

Back to top button