मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री ने किया 40 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह लोधी के द्वारा कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद क्षेत्र के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह पूर्वमंत्री रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया‌।
समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति -पत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं।
मुख्य अतिथि रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
साथ ही आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य राजा दिग्विजय सिंह यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कमल सिंह साहू, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं अजय यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व हिंदू समिति अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।

Related Articles

Back to top button