बेगमगंज में जिला व नगर साहू समाज समिति की बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । साहू समाज की जिला एवं नगर इकाई की बैठक भोलेनाथ साहू जी की अध्यक्षता में मां श्रीकर्मा देवी परिसर पलकमती पर संपन हुई।
बैठक में विशेष रूप से पूर्वमंत्री रामपाल सिंह एवं जिला अध्यक्ष केसराम साहू, समाज के संरक्षक शिवदयाल साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकुमार साहू, महामन्त्री चंद्रमोहन साहू, मीडिया प्रभारी हरि साहू, ओमप्रकाश साहू उदयपुरा, भोलेनाथ साहू, अरविंद साहू, रामगोपाल साहू, राधे साहू, महेश साहू पार्षद प्रतिनिधि, बीडी साहू, अमृतलाल साहू, दुर्गेश नगरिया, राजू साहू मेडिकल इत्यादि सहित भारी संख्या में स्वजन बंधु मौजूद थे।
साहू समाज की ओर से भाजपा पिछड़ा वर्ग समाज जिलाध्यक्ष कमल साहू को स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।
मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव कार्यक्रम का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें आय- व्यय बताते हुए स्वजन बंधुओं द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। साथ ही मां कर्मा देवी परिसर का विस्तार और निर्माण किए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
जिले भर से साहू समाज के आए प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने स्तर से समाज के उत्थान के लिए सुझाव दिए गए और अगली कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उसे अमलीजामा पहनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके पश्चात समाज द्वारा सहभोज में सभी शामिल हुए।



