क्राइम

कार और बाईक की भिड़ंत, बाइक सवार की की मौत 2 घायल, एक रिफर

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । गुरुवार को गैरतगंज गढ़ी के बीच पटी मोड़ पर सेंट्रो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।
सूचना मिलने पर घायलों को 108 एम्बुलेंस से गैरतगंज सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के एक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 04 सीवाय 9728 और बाईक की जोरदार भिंडत हो गई जिसमे बाइक सवार विशेष कुशवाहा पिता तेजराम उम्र 22 वर्ष निवासी वेगवां कला तहसील सिलवानी की मौत हो गई। वही हाशिम एवं पीयूष घायल हो गए। दोनो घायलों का सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में प्राथमिक उपचार किया गया। वही एक घायल की गंभीर स्थिति होने पर जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर किया गया। कार चालक घटना स्थल से फरार हो गया। गैरतगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुटी।

Related Articles

Back to top button