धार्मिकमध्य प्रदेश

कार सेवकों का किया गया सम्मान, भजन संध्या का आयोजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। सोमवार 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम अयोध्या में संपन्न हुआl उसी क्रम में नगर परिषद साईखेड़ा द्वारा जो 22 कारसेवक 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कार सेवा करने हेतु नगर से रवाना हुए थेl जो 2 नवंबर 1990 को मुलायम सिंह सरकार द्वारा कारसेवकों पर चलाई गई गोली कांड के बाद भी जीवित लौट कर आए थे उन्हीं के सम्मान में रात्रि को एक भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित गया जिसमें सभी कारसेवकों का नगर परिषद द्वारा सम्मान किया गया l उसी क्रम में नगर साईंखेड़ा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश अवधिया का भी मंच से सम्मान किया गया।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नगर परिषद प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें नगर की केशवानंद म्यूजिक ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी अर्धरात्रि तक चले इस कार्यक्रम में सभी राम भक्तों ने नाच गाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button