मध्य प्रदेश

कुंआ में काम करने के हादसा, कुंआ धसका, युवक की मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । बुधवार को सिलवानी तहसील के ग्राम पठापौंडी में अपने निजी खेत के कुंआ में काम करने के दौरान हादसा हो गया। कुंआ धसकने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पठापौंडी में किसान हरकिशन बघेले पिता लालजी बघेले उम्र 45 साल गांव से पठा मनकापुर के बीच में अपने लगभग 2 एकड़ खेत में 25 साल पुराने और 20 फिट गहरे कुंआ में लोहे की राड निकाल रहा था। लगभग दोपहर 2 बजे कुंआ भर भरा कर धसक गया और वह दब गया। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर उसे कुंआ से निकाल कर निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने एम्बुलेंस और शव वाहन को कॉल किया परंतु दो घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई सेवा उपलब्ध नहीं हुई। वह निजी साधन से ही ग्राम में के जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक किसान हरकिशन बघेले के एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button