मध्य प्रदेश
ग़ौरझामर के वार्ड नंबर 7 का ट्रांसफार्मर जला, उपभोक्ता गर्मी से तिलमिलाए
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शुक्रवार की रात करीब 2 बजे वार्ड नंबर 7 मेन रोड स्थित ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर के खराब होने से वार्ड में कम वोल्टेज के कारण विद्युत बल्ब तो चलते रहे लेकिन कूलर पंखे एसी बंद हो गए ग्रीष्म ऋतु में गर्मी के इस भीषण मौसम में अब जबकि मौसम बहुत गर्म है ऐसे में आधी रात में अचानक बिजली चली जाए तो लोगों की शामत आना लाजमी है । ट्रांसफॉर्मर के जलने से रात भर बच्चे महिलाएं बीमार सभी गर्मी से बेहाल विचलित परेशान देखे गए बिजली की यह विकट समस्या दूसरे दिन शनिवार मध्यान्ह 12 बजे के लगभग मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की सक्रियता से नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद विद्युत बहाल हो सकी



