गरीबों के घरों में कबाड़ बने गैस सिलेंडर ₹500 में फिर जल उठेंगे : हर्ष यादव
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गरीबों को कांग्रेस सरकार में ₹500 में गैस रिफिल की सुविधा मिलेगी। कबाड़खाना की शोभा बढ़ा रहे हजारों की संख्या में कबाड़ बन चुके गैस सिलेंडर कांग्रेस सरकार के आते ही फिर जल उठेगे ।
उक्त बात देवरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई ग्रामीण महिलाओ के लिए महत्वाकांक्षी उज्वला योजना जिसमें गरीब मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान किए गए थे और इसकी शुरुआत उस समय मात्र ₹600 में गैस रिफिल सुविधा से हुई थी जब तक ₹600 में गैस भरी जाती रही तब तक तो गैस चूल्हा गरीबों के घरों में जलते रहे और गरीबों के घरों में उठने वाला प्राणघातक धुआ से उन्हें राहत मिली हुई थी जैसे ही मोदी ने धड़ाधड़ व धुआंधार तरीके से गैस सिलेंडर के रेट ग्यारह से ऊपर बढ़ाए उससे गरीबों की कमर टूटती चली गई गरीबों के बटुवा खाली होने से सिलेंडर भी खाली रहने लगे स्थिति यह बनी कि मोदी की महंगाई की मार में सिलेंडर कबाड़ में रखे जाने लगे और गरीबों को अपने परंपरागत चूल्हों को फिर से जिंदाबाद करना पड़े और फिर वही जिल्लत भरी धुआ की जिन्दगी में वापिस लौटने को मजबूर होना पड़ा है कांग्रेस गरीबों के इस दर्द को भलीभांति समझती है और यह दर्द होने ज्यादा दिन नहीं रहने देगा।



